विद्यालय का हैंडपंप खराब पेयजल की किल्लत
ग्राम पंचायत बीरापुर भरथी पुर प्राथमिक विद्यालय में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप जो कई महीनों से खराब हैं।
ये हैं।खराब हैंडपंप का वीडियो रिपोर्ट।
ब्यूरो गोण्डा लवकुश कुमार
प्रधानाचार्य कहना है कि वह खराब हैंडपंप की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। बच्चों को खराब हैंडपंप से पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छपिया,गोण्डा।विकासखंड छपिया अंतर्गत के ग्राम पंचायत बीरापुर भरथी पुर प्राथमिक विद्यालय में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप जो कि खराब होने के कारण विद्यालय में शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिसकी फर्श टूटी हुई है। जहां सरकार एक तरफ स्वच्छता के लिए काफी रुपए आवंटित कर चुकी है। वही जिम्मेदार की जिम्मेदाराना कार्यशैली पर कहीं ना कहीं प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। इस संबंध में जब प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात किया गया तो, उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से करने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है। विद्यालय परिसर में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी भी कभी नहीं आते। जिससे विद्यालय परिसर में बड़ी बड़ी झाड़ियां लगी हुई हैं।और संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें