ɪɴᴅɪᴀ ᴋɪ ᴀᴀᴡᴀᴊ UP ɴᴇᴡs

रविवार, 13 मार्च 2022

गल्ला व्यवसायी अपहरण काण्ड के 25-25 हजार के पुरस्कार घोषित आरोपी गिरफ्तार

सवांददाता -लवकुश कुमार गोण्डा  ।

पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त को लगी गोली, घटना में अल्टो कार, अपहृत का मोबाइल फोन व अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद ।

छपिया गोण्डा । जिले के थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम करनपुर से गल्ला व्यवसायी सील प्रसाद उर्फ बबलू का उसकी दुकान से मारूती अल्टो कार सवार 04 अभियुक्तों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। वादी शिवम गुप्ता की तहरीर पर थाना छपिया में मु0अ0सं0- 76/22, धारा 364 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए 03 टीमे गठित कर अपहृत की सकुशल बरामदगी व आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष छपिया व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे। 

पुलिस टीम की सक्रियता से अभियुक्तगण अपहृत सील प्रसाद उर्फ बबलू को बनकटवां गांव थाना क्षेत्र पैकोलिया बस्ती बार्डर के पास छोडकर फरार हो गए थे। जिसमें थाना छपिया पुलिस द्वारा तत्काल 01 आरोपी अभियुक्त रवि प्रकाश उर्फ रिंकू को दिनांक 08.03.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा शेष अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसमें आज दिनांक 13.03.2022 को थाना छपिया व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने पुलिस मुठभेड के दौरान 02 अन्य आरोपी अभियुक्तों-01. जुबैर, 02. राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अल्टो कार व अपहृत का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। अभियुक्तगणो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजकुमार यादव के पैर में गोली लग गयी व एक कॉस्टेबल घायल भी हो गया। अभियुक्त राजकुमार यादव का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000 रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।




गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में नकब लगाकर किया हजारों के आभूषण पर हाथ साफ ।

अनिरुद्ध प्रताप सिंह

इटियाथोक  गोंडा । 27 अक्टूबर।क्षेत्र के चोरों के हौसले बुलंद स्थानीय पुलिस सो रही है कुंभकरणी की नींद अज्ञात चोरों ने क्षेत्र में मचाया कोहराम ताजा मामला कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बहलोलपुर बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से सेंध लगाकर हजारों के आभूषण पार कर डाले।

खैर पुलिस जांच में जुटी है। आपको बता दें कि बहलोलपुर बाजार स्थित ज्वेलरी की दुकान कर रहे आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मंगलवार की शाम मैंने अपनी दुकान करीब 8 बजे बंद कर दी थी, जब दूसरे दिन सुबह आकर दुकान का ताला खोला तो देखा कि सामान बिखरे पड़े हैं और दीवाल में एक होल दिखाई दिया। 

दुकान के पीछे जाकर देखा तो दीवाल में सेंध लगी हुई दिखाई दी। जब दुकान में रखे कीमती सामानों को देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान में रखे करीब 35 हजार के चांदी के आभूषण पर चोर हाथ साफ कर गए थे जिसकी शिकायत लिखित तहरीर देकर मेरे द्वारा स्थानीय कोतवाली में की गई है।

इससे पूर्व भी क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोर अंजाम दे चुके हैं लेकिन स्थानीय पुलिस के हाथ अभी तक चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंचे हैं। 

क्या ऐसे ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएं होती रहेंगी या पुलिस इन तमाम घटनाओं का खुलासा कर क्षेत्र में शांति का माहौल कायम करेगी।




रविवार, 21 फ़रवरी 2021

एकजुट हो पिछड़ा समाज:अरुण राजभर

 

महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके 1012 वीं जयन्ती मनाया गया।

लवकुश कुमार गोण्डा !
केशव नगर ग्रांट, नकहा में सम्राट राष्ट्ररक्षक महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1012 वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरुन राजभर

बभनजोत गोण्डा।शनिवार को जनपद गोण्डा के केशव नगर ग्रांट, पश्चिमी ग्रामसभा नकहा में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने महाराजा सुहेलदेव राजभर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर अरुन राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर की गिनती भारत के उन राजाओं में होती हैं,कि जो न्याय प्रीत के लिए भारत के उन वीरों में गिने जाते हैं।जिन्होंने कभी भी अपनी आन बान से समझौता नहीं किया,।अरुन राजभर ने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई अपने चरम सीमा पर है,पेट्रोल ,डीजल रसोई आम आदमी के बजट से बाहर हो गई हैं।लेकिन इस पर सत्ता में चल रही सरकार का कोई ध्यान नहीं,अनाज सब्जियां फल गरीब आदमी को इस महंगाई में खाना तक दूभर हो गया।चोरी बलात्कारी, गुंडा गर्दी अपने चरम पर हैं।जिसको रोकने में सरकार के सारे दावे फेल नजर आ रहे हैं।सिर्फ कहने को हैं अच्छे दिन,सरकार इन सब पर न ध्यान देकर सिर्फ गरीबो और किसानों का शोषण करने में अपना पूरा समय जाया कर रही हैं।मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुन राजभर ने कहा कि समता समानता की लड़ाई लड़ने वाले को इतिहास में जगह नहीं मिली,वहीं पर निजी स्वार्थ एवं विलासिता की लड़ाई लड़ने वालों का इतिहास बन गया।उन्होंने कहा कि औऱ बहुत से वीरों की जयंती मनाई जाती हैं तो उनके नाम के साथ उनका जाति भी जोड़ा जाता हैं,महाराजा सुहेलदेव के नाम साथ राजभर न लगाकर सरकार देश के साथ छल कपट कर रही है।पूरे नाम के महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती मनाना व डॉक टिकट पर नाम जोड़ना राजभर समाज के साथ न्याय होगा।इस मौके पर प्रदेश महासचिव बेद प्रकाश राजभर, प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी,रजिया बानो, अंशुल श्रीवास्तव,जगदीश राजभर,रविन्द्र राजभर(पुजारी),नरसिंह राजभर,सुशील यादव, रामफेर राजभर,डॉ विजय राजभर,जोखन राजभर,राकेश राजभर, हरिहर प्रसाद राजभर,अजय राजभर,आदि लोग मौजूद रहे।



शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

किसानों के संगठन ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 किसानों के संगठन ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।


मसकनवा गोंडा। किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन, भारत की जनवादी नौजवान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड छपिया के भोपतपुर बाजार में प्रदर्शन कर 5 सूत्री मांग पत्र तहसीलदार मनकापुर को सौंपा गया।

राष्ट्रपति को संबोधित दिए गए मांग पत्र में किसान विरोधी तीनों काला किसी कानून तत्काल वापस लिए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देते हुए किसानों के लिए कृषि बिल में शामिल किए जाने, श्रम कानूनों में हुए संशोधनों को वापस लिए जाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में बेचना बंद किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्त आवाहन पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी चौकन्ना दिखा। सुबह से ही प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई व संगठन के पदाधिकारियों की घेराबंदी शुरू की गई। थाना अध्यक्ष छपिया से भारतीय किसान यूनियन, भारत की जनवादी नौजवान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता होने के बाद भोपतपुर बाजार में तहसीलदार मनकापुर मिश्री सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष नौशाद खान, जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष दुर्गा सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक खगेन्द्र जनवादी, मैनुद्दीन, सिराज अहमद, सतीश वर्मा, सुनील गौड़, शहजाद अली, गंगाराम भारती, गिरिजेश वर्मा, लवकुश कुमार, रंजीत भारती, अमित यादव, राजेश कुमार, संवारे, कमलेश,राजकुमार विश्वकर्मा विनय कुमार सहित भारी संख्या में तीनों संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रविवार, 20 दिसंबर 2020

जंगल को वीरान करने में लगे वन माफिया

 जंगल को वीरान करने में लगे वन माफिया

सादुल्लानगर रेंज में हरियाली के सीने पर लापरवाहों का चल रहा आरा...

लवकुश कुमार ब्यूरो चीफ गोण्डा

     वन मााफियाओं का हरियाली पर चलता आरा

मसकनवा गोण्डा।वन में वृक्षों का वास रहने दो, झील झरनों में सांस रहने दो। वृक्ष होते हैं वस्त्र जंगल के छीन मत ये लिबाज रहने दो। वृक्ष पर घोंसला है चिड़िया का, तोड़ मत ये निवास रहने दो.। हरियाली के सीने पर लापरवाहों का आरा चलने के बाद कवि के मुख से निकली यह पंक्तियां हरे पेड़ों की व्यथा को कहती है। कुछ ऐसी ही व्यथा जिलों के सादुल्लानगर रेंज के चमरुपुर व मद्दों बीट अंतर्गत आने वाले के उन क्षेत्रों हजारों हरे पेड़ों की भी है, जो आए दिन लकड़कट्टों के आरों से गिराए जा रहे हैं। जिले में अवैध कटान तेजी से किया जा रहा जिस पर न तो वन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ही अंकुश लगा पा रहा है। क्षेत्र अब ठूंठ में तब्दील होते जा रहे हैं आर्थिक लाभ के कारण  क्षेत्रों पेड़ो का कटना बदस्तूर जारी है। पेड़ों के लगातार कटान से जहां एक ओर पक्षी गान तक शांत हो गया है,वहीं गौरैया के विलुप्त होने के बाद अब आम जीवों की भी बारी आ चुकी है, पर जिम्मेदार खामोश है। जानकारों की माने तो पेड़ों के अंधाधुंध कटान से वातावरण में प्रदूषण घुलता जा रहा है। यदि अब भी न चेते तो वह दिन दूर नहीं सांस लेने के लिए भी लोग आक्सीजन को तरसेंगे।’

अवैध कटान के मामले में सुर्खियों में रहने वाला क्षेत्र

वन माफिया बेखौफ होकर हरे पेड़ों को काटकर जंगल को खलिहान बनाने पर तुले हुए हैं।

इन्हें कानून का कोई भय नहीं है। दिन में सब कुछ सामान्य सा दिखने वाला जंगल रात में माफियाओं की चहलकदमी से गुलजार हो जाता है। लकड़ी का कटान और तस्करी का खेल देर शाम शुरू हो जाता है, जो भोर तक बदस्तूर जारी रहता है। बीते वर्षों में वन कर्मियों के ऊपर हुए प्राणघातक हमले से रात में किसी की हिम्मत नहीं पड़ती है कि लकड़ी तस्करों को छू दे। वन के अंधाधुंध कटान पर अगर प्रभावी रोक नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब हरा-भरा दिखने वाला जंगल वीरान हो जाएगा।

बताने की बात नहीं जिले का वन रेंज सादुल्लानगर क्षेत्र पेड़ो के कटान के मामले  अक्सर सुर्खियों में रहता चला आया है क्षेत्र के चमरुपुर व मद्दों बीट के कमालपुर मल्हीपुर,हथियागढ़,ककरघटा,घनश्यामपुर,मसकनवा आदि क्षेत्र में पेड़ कटान के मामले में कई गुना आगे पहुंच गए है। खोडारे क्षेत्र भी इसमें पीछे नहीं है यूकेलिप्ट्स के आड़ में खाकी या वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ों का कटान होता ही रहता है।विदित हो कि बीते बृहस्पतिवार को साo रेंज के कुबरी मुबारकपुर जंगल से कुछ ही दूरी पर दर्जनों हरे सागौन के पेड़ को ठेकेदार द्वारा कटवा दिया गया वन दारोग़ा व वन रक्षक को कटान के बारे में जानकारी भी दी गयी लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ लेकिन अब वहां हरे भरे खड़े पेड़ के स्थान पर बचे पेड़ के ठूंठ कटान की गवाह देने व वन विभाग के अधिकारियों के उदासीनता के बारे में उच्चधिकारियों इंतजार में अब भी बचे हैं।पेड़ों का कटान होने से सुनाई देने वाली चिड़ियों की चहचहाहट भी गायब होने लगी है। इतना ही नही शाम होते हैं मसकनवा गौराचौकी मार्ग व मसकनवा बभनान मार्ग पर लकड़ी से लोड पिकअप फर्राटे भरते रहते है लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे रहते हैं।यदि क्षेत्रों में वन विभाग की उदासीनता इसी तरह रही तो पेड़ों की संख्या कम होती चली जाएगी और वह दिन दूर नहीं जब न वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड रह जाएगी और न ही उसका शोधन करने को वृक्ष रह जाएंगे।

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

किसानों के समर्थन में शुक्रवार को निकेलगी किसानो की विशाल रैली

किसानों के समर्थन में शुक्रवार को निकेलगी किसानो की विशाल रैली.....

लवकुश कुमार (ब्यूरो गोण्डा)

 भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा गोण्डा

गोण्डा: पिछले कई हप्तों से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार 18 दिसंबर को गोण्डा के मसकनवा नहर पुल से छपिया ब्लॉक तक किसानों की विशाल रैली। भाकियू जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि किसान विरोधी  कानून को वापस लिए जाने के किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य के साथ लगभग सैकड़ो की संख्या में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली जाएगी।साथ विकासखंड अधिकारी छपिया को राष्ट्रपति को  संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली मंडलाध्यक्ष नौशाद खान के आदेशानुसार निकाली जाएगी।

बुधवार, 11 नवंबर 2020

कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

 कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत




रिपोर्टर-लालजी वर्मा खोडारे।

खोडारे गोण्डा।उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में खोडारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा केशव नगर ग्रांट पूर्वी अहिरन डीह में कोरोना संक्रमण से मंगलवार की रात पतिराम पुत्र राम सबूत कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत ।बीमार व्यक्ति को लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और व्यक्ति की बीती रात करीब 2 बजे मौत हो गयी। जिससे कि क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं

गल्ला व्यवसायी अपहरण काण्ड के 25-25 हजार के पुरस्कार घोषित आरोपी गिरफ्तार

सवांददाता -लवकुश कुमार गोण्डा  । पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त को लगी गोली, घटना में अल्टो कार, अपहृत का मोबाइल फोन व अवैध तमंचा कारतूस भी बर...