रविवार, 20 दिसंबर 2020

जंगल को वीरान करने में लगे वन माफिया

 जंगल को वीरान करने में लगे वन माफिया

सादुल्लानगर रेंज में हरियाली के सीने पर लापरवाहों का चल रहा आरा...

लवकुश कुमार ब्यूरो चीफ गोण्डा

     वन मााफियाओं का हरियाली पर चलता आरा

मसकनवा गोण्डा।वन में वृक्षों का वास रहने दो, झील झरनों में सांस रहने दो। वृक्ष होते हैं वस्त्र जंगल के छीन मत ये लिबाज रहने दो। वृक्ष पर घोंसला है चिड़िया का, तोड़ मत ये निवास रहने दो.। हरियाली के सीने पर लापरवाहों का आरा चलने के बाद कवि के मुख से निकली यह पंक्तियां हरे पेड़ों की व्यथा को कहती है। कुछ ऐसी ही व्यथा जिलों के सादुल्लानगर रेंज के चमरुपुर व मद्दों बीट अंतर्गत आने वाले के उन क्षेत्रों हजारों हरे पेड़ों की भी है, जो आए दिन लकड़कट्टों के आरों से गिराए जा रहे हैं। जिले में अवैध कटान तेजी से किया जा रहा जिस पर न तो वन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ही अंकुश लगा पा रहा है। क्षेत्र अब ठूंठ में तब्दील होते जा रहे हैं आर्थिक लाभ के कारण  क्षेत्रों पेड़ो का कटना बदस्तूर जारी है। पेड़ों के लगातार कटान से जहां एक ओर पक्षी गान तक शांत हो गया है,वहीं गौरैया के विलुप्त होने के बाद अब आम जीवों की भी बारी आ चुकी है, पर जिम्मेदार खामोश है। जानकारों की माने तो पेड़ों के अंधाधुंध कटान से वातावरण में प्रदूषण घुलता जा रहा है। यदि अब भी न चेते तो वह दिन दूर नहीं सांस लेने के लिए भी लोग आक्सीजन को तरसेंगे।’

अवैध कटान के मामले में सुर्खियों में रहने वाला क्षेत्र

वन माफिया बेखौफ होकर हरे पेड़ों को काटकर जंगल को खलिहान बनाने पर तुले हुए हैं।

इन्हें कानून का कोई भय नहीं है। दिन में सब कुछ सामान्य सा दिखने वाला जंगल रात में माफियाओं की चहलकदमी से गुलजार हो जाता है। लकड़ी का कटान और तस्करी का खेल देर शाम शुरू हो जाता है, जो भोर तक बदस्तूर जारी रहता है। बीते वर्षों में वन कर्मियों के ऊपर हुए प्राणघातक हमले से रात में किसी की हिम्मत नहीं पड़ती है कि लकड़ी तस्करों को छू दे। वन के अंधाधुंध कटान पर अगर प्रभावी रोक नहीं लगाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब हरा-भरा दिखने वाला जंगल वीरान हो जाएगा।

बताने की बात नहीं जिले का वन रेंज सादुल्लानगर क्षेत्र पेड़ो के कटान के मामले  अक्सर सुर्खियों में रहता चला आया है क्षेत्र के चमरुपुर व मद्दों बीट के कमालपुर मल्हीपुर,हथियागढ़,ककरघटा,घनश्यामपुर,मसकनवा आदि क्षेत्र में पेड़ कटान के मामले में कई गुना आगे पहुंच गए है। खोडारे क्षेत्र भी इसमें पीछे नहीं है यूकेलिप्ट्स के आड़ में खाकी या वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ों का कटान होता ही रहता है।विदित हो कि बीते बृहस्पतिवार को साo रेंज के कुबरी मुबारकपुर जंगल से कुछ ही दूरी पर दर्जनों हरे सागौन के पेड़ को ठेकेदार द्वारा कटवा दिया गया वन दारोग़ा व वन रक्षक को कटान के बारे में जानकारी भी दी गयी लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ लेकिन अब वहां हरे भरे खड़े पेड़ के स्थान पर बचे पेड़ के ठूंठ कटान की गवाह देने व वन विभाग के अधिकारियों के उदासीनता के बारे में उच्चधिकारियों इंतजार में अब भी बचे हैं।पेड़ों का कटान होने से सुनाई देने वाली चिड़ियों की चहचहाहट भी गायब होने लगी है। इतना ही नही शाम होते हैं मसकनवा गौराचौकी मार्ग व मसकनवा बभनान मार्ग पर लकड़ी से लोड पिकअप फर्राटे भरते रहते है लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे रहते हैं।यदि क्षेत्रों में वन विभाग की उदासीनता इसी तरह रही तो पेड़ों की संख्या कम होती चली जाएगी और वह दिन दूर नहीं जब न वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड रह जाएगी और न ही उसका शोधन करने को वृक्ष रह जाएंगे।

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

किसानों के समर्थन में शुक्रवार को निकेलगी किसानो की विशाल रैली

किसानों के समर्थन में शुक्रवार को निकेलगी किसानो की विशाल रैली.....

लवकुश कुमार (ब्यूरो गोण्डा)

 भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा गोण्डा

गोण्डा: पिछले कई हप्तों से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार 18 दिसंबर को गोण्डा के मसकनवा नहर पुल से छपिया ब्लॉक तक किसानों की विशाल रैली। भाकियू जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि किसान विरोधी  कानून को वापस लिए जाने के किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य के साथ लगभग सैकड़ो की संख्या में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली जाएगी।साथ विकासखंड अधिकारी छपिया को राष्ट्रपति को  संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली मंडलाध्यक्ष नौशाद खान के आदेशानुसार निकाली जाएगी।

बुधवार, 11 नवंबर 2020

कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत

 कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत




रिपोर्टर-लालजी वर्मा खोडारे।

खोडारे गोण्डा।उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में खोडारे थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा केशव नगर ग्रांट पूर्वी अहिरन डीह में कोरोना संक्रमण से मंगलवार की रात पतिराम पुत्र राम सबूत कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत ।बीमार व्यक्ति को लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और व्यक्ति की बीती रात करीब 2 बजे मौत हो गयी। जिससे कि क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं

मंगलवार, 10 नवंबर 2020

रक्षक ही बने हैं भक्षक, हरियाली पे चल रहा आरा

 रक्षक ही बने हैं भक्षक, हरियाली पे चल रहा आरा

              लगातार सागौन की कटान जारी हैं 
Reporter-Sateesh Verma Gonda

सरकार के मंसूबे पर पानी फेर रहा मद्दों बीट का वन रक्षक.

गोण्डाएक तरफ सरकार लाखों करोड़ों रुपये खर्च पर बृक्षारोपण कर रही है तो वही दूसरी तरफ वन रेंज सादुल्लानगर के क्षेत्र के चमरूपुर मद्दों बीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में वन रक्षको के संरक्षण से हरे सागौन के पेड़ों पर धडल्ले से लकड़ी माफियाओं का चल रहा हैं आरा।

बताते चले कि दिन प्रतिदिन वन विभाग के अधिकारियों के सह पर क्षेत्र  में अवैध कटान होती रहती है।

जिम्मेदारो को सूचना देने पर न ही जिम्मेदार अधिकारी पहुँचते है और न ही कोई कार्यवाही की जाती हैं।

जंगल में पेड़ से लटकती मिली इंसानी खोपड़ी।

 जंगल में पेड़ से लटकती  मिली इंसानी खोपड़ी......


सवांददाता-सतीश वर्मा गोण्डा।

आसपास के इलाके में मच हड़कंप।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाई।

मनकापुर कोतवाल ने बताया कि उक्त खोपड़ी वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांंव के रहने वाले 36 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र मिश्रीलाल यादव की है।

परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह 05 मई 2020 से अपने घर से गायब था।

गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित टिकरी जंगल में पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाई है। कोतवाली पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

जिले की मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी जंगल के रामगढ़ डांगिया में पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे मनकापुर कोतवाल केके राणा ने बताया कि उक्त खोपड़ी वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांंव के रहने वाले 36 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र मिश्रीलाल यादव की है।

उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह 05 मई 2020 से अपने घर से गायब था। इस बावत सूचना वजीरगंज पुलिस को दी गई थी। मृतक जितेन्द्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

उसने पहले भी घर में फांसी लगाने की कोशिश की थी। बहरहाल जब तक फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। मनकापुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

सोमवार, 9 नवंबर 2020


किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस ले योगी सरकार, हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला-ओमप्रकाश राजभर.....



गोण्डा एजेंसी

पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों से नाराज़ दिखे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर

राजभर ने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर कड़ी नाराजगी जताई

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम राजभर उर्फ पप्पू राजभर ने किया

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव तुलसीराम राजभर ने किया।

 गोंडा। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक स्वर्गीय राम औतार सिंह इंटर कालेज केशवनगर पश्चिमी गोंडा  में आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिन के सपने दिखाकर पिछड़ों तथा दलितों के साथ छल किया है श्री राजभर ने मंहगाई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज आलू के दाम 40 रूपए किलो तथा दाल की कीमत भी पहले से दो गुने दामों पर बेचा जा रहा है ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार पराली जलाने पर किसानों को जागरूक करने के बजाय किसानों पर मुकदमे दर्ज कर रही है और किसानों को जेल भेज रही है इसपर हम चुप नहीं बैठेंगे श्री राजभर ने कहा कि सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेती है तो वह लखनऊ में किसानों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे,श्री राजभर ने कहा कि जिस तरह सरकार कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए तरह तरह से लोगों को जागरूक कर रही है उसी प्रकार किसानों को भी जागरुक करने की आवश्यकता है ,बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम राजभर उर्फ पप्पू राजभर ने किया
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव तुलसीराम राजभर ने किया।
समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी राम लौटन पटेल, रजिया बानो, शुभम श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर राजभर, जिला महासचिव नरसिंह राजभर, नन्हे राजभर,राम निवास राजभर, पुजारी राजभर,बृजेन्द्र पटेल, अशोक वर्मा सहित कई लोगों ने भाग लिया।

रविवार, 1 नवंबर 2020

ट्रांसफॉर्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

ट्रांसफॉर्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान



 ब्यूरो गोण्डा लवकुश कुमार

मसकनवा गोण्डा । विधुत उपकेंद्र मसकनवा में लगा 10 एमबीए ट्रांसफार्मर में आयी तकनीकी खराबी के कारण विधुत आपूर्ति बाधित होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपकेंद्र पर लगे 5 एमबीए ट्रांसफार्मर से सभी फीडरों पर बारी बारी से विधुत आपूर्ति की जा रही हैं।विधुत उपकेंद्र मसकनवा में लगे 10 एमबीए ट्रांसफार्मर के खराब होने से भोपतपुर, मसकनवा, गौराचौकी, बगदर, छपिया की सप्लाई बाधित होने से लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई।जिससे आपूर्ति बाधित हो गई।केंद्र पर तैनात जेई देवताराम ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराबी होने की सूचना उच्चधिकारियों को दी है। उच्चधिकारियों ने तत्काल टेस्टिंग टीम को मसकनवा भेजा टीम ने ट्रांसफार्मर जाच करने के बाद ट्रांसफार्मर जला पाया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उच्चधिकारियों ने संस्तुति दे दी है।सोमवार के शाम तक बदलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दो- दो फीडरों पर बारी बारी से दो दो घंटे की विधुत आपूर्ति की जा रही हैं।

 विद्यालय का हैंडपंप खराब पेयजल की किल्लत


ग्राम पंचायत बीरापुर भरथी पुर प्राथमिक विद्यालय में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप जो कई महीनों से खराब हैं।


               ये हैं।खराब हैंडपंप का वीडियो रिपोर्ट।

ब्यूरो गोण्डा लवकुश कुमार

 प्रधानाचार्य कहना है कि वह खराब हैंडपंप की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई। बच्चों को खराब हैंडपंप से पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छपिया,गोण्डा।विकासखंड छपिया अंतर्गत के ग्राम पंचायत बीरापुर भरथी पुर प्राथमिक विद्यालय में लगा इंडिया मार्का हैंड पंप जो कि खराब होने के कारण विद्यालय में शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। जिसकी फर्श टूटी हुई है। जहां सरकार एक तरफ स्वच्छता के लिए काफी रुपए आवंटित कर चुकी है। वही जिम्मेदार की जिम्मेदाराना कार्यशैली पर कहीं ना कहीं प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। इस संबंध में जब प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से बात किया गया तो, उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से करने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों है। विद्यालय परिसर में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी भी कभी नहीं आते। जिससे विद्यालय परिसर में बड़ी बड़ी झाड़ियां लगी हुई हैं।और संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है।


शनिवार, 31 अक्टूबर 2020

बड़े भाई ने धारदार हथियार से छोटे भाई को घायल कर स्वयं लगाया फांसी, हुई मौत....!

      थाना छपिया क्षेत्र के अंतर्गत हुई घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी मनकापुर की बाइट

ब्यूरो गोण्डा : लवकुश कुमार

गोण्डा।थाना छपिया के ग्राम मानिकपुर मौजा धर्मदासपुर निवासी रामाधार वर्मा पुत्र बलराम वर्मा 40 वर्ष अपने छोटे भाई अर्जुन वर्मा उम्र 32 वर्ष पर रात्रि में सोते समय गडांसे से हमला के घायल कर छत पर भाग गया गांव वालों के साथ जब छत पर देखा गया तो निर्माणाधीन मकान के लिंटर से रामाधार अपने लुंगी से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया । भाई राजेन्द्र ने बताया कि घायल अर्जुन को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिये अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है । वहीं राम आधार के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है । बताया गया है कि रामाधार शराबी था हमेशा नशे में रहता था ।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

 सगे भांजे की हत्या करने के आरोप में कलयुगी मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

गोण्डा ब्यूरो:सतीश वर्मा

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सींघहाभोज गाँव के पास बीते दिनों युवक की हत्या कर शव मिलने की घटना का पुलिस ने कलयुगी मामा को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। इस घटना में हत्या आरोपी कोई और नहीं बल्कि कलयुग मामा ने ही अपने सगे भांजे की पुरानी रंजिश में हत्या कर शव को गाँव से बाहर झाड़ियो में फेंक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कलयुगी मामा सन्तोष चौबे को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू,हाकी,मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

वहीं इस घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया की तरबगंज थाना क्षेत्र के सींघहाबोझ गाव में 18 अक्टूबर को पुष्पेंद्र उर्फ सुनील की हत्या कर शव गांव के बाहर मिला था पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। पुलिस इस मामले में आरोपी मामा को तरबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गभौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आरोपी के पास से आला कत्ल सहित मोटरसाइकिल बरामद किया है। स्थानीय पुलिस आरोपी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 18वां स्थापना दिवस।


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 18वां स्थापना दिवस।









पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक,शोषित, वंचित, पीड़ित,उपेक्षित लोगो के सामाजिक, न्याय व हक की अधिकार की रक्षा के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हमेशा संघर्ष करता रहेंगा।

सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

गोण्डा।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गोंडा जिले के विधानसभा गौरा के केशवनगर ग्रंट ( किसान नगर चौराहे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 18वां स्थापना दिवस राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर के नेतृत्व में मनाया गया।इस मौके पर
कार्यक्रम में शामिल पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अंशुल शेखर उर्फ शुभम श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए सबसे पहले क्षेत्रवासियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी,
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की आवश्यकता है तथा एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने  की जरूरत है,
जिला अध्यक्ष पप्पू राजभर ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर राजभर सहित सभी पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को पालन करने की हिदायत भी दी,इस मौके पर जिला महासचिव नरसिंह राजभर, रजिया बानो, ब्लाक अध्यक्ष राम निवास राजभर , अंशुल शेखर , विधानसभा अध्यक्ष उमा शंकर राजभर,अशोक वर्मा, रामफेर राजभर, अजय, राजभर,लालजी प्रजापति,जोखन लाल, बृजेन्द्र पटेल, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया !

बुधवार, 2 सितंबर 2020

छपिया में कोरोना जांच शिविर का निरीक्षण किया गया


   सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

छपिया-गोण्डा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा गोंडा में कोरोना जांच की शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 75 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में जांच शिविर का आयोजन कर के समस्त कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई थी। और आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा में  जांच के शिविर का आयोजन करके तेज पुर की आशा संगिनी निर्मला पांडे के क्षेत्र की 21 आशाओं और महोली खोरी की 20 आशाओं सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा के सभी कर्मचारियों सहित अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया सैंपल इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा के एलटी विनोद कुमार पाठक द्वारा किया गया इस अवसर पर श्याम बरन पांडे वेद प्रकाश वर्मा शैलेंद्र पांडे निर्मला पांडे रेखा वर्मा बीना श्रीवास्तव सरोज गुप्ता दयाशंकर पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

सूची से नाम गायब राशन के लिए भटक रहे कार्डधारक

सूची से नाम गायब राशन के लिए भटक रहे कार्डधारक।

सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

                 केशव नगर ग्रांट

                 मोकल पुर हथियागढ़

बभनजोत गोण्डा- राशन के लिए लोग आज भी  भटक रहे हैं। आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़ने के नाम पर लोगों को राशन से वंचित रखा जा रहा है उनका नाम सूची से बाहर कर दिया जा रहा है इन दिनों नाम हटाने और जोड़ने का खेल चहुंओर चल रहा है यहां भी कुछ ऐसी ही समस्या से लोग जूझ रहे हैं। दर्जनों लोगों का नाम सूची से गायब हैं राशन के लिए कोटेदार के यहां पहुंचे लोग मायूस लौट रहे हैं। वर्तमान में इलेक्ट्रानिक मशीन के प्रयोग के बाद भी गरीबों को राशन समय से नहीं मिल रहा है विभाग राशन की कालाबाजारी और धन उगाही का खेल खेल रहा है।राशनकार्ड से नाम कटने से कार्डधारक अक्सर करके परेशान होते नजर आ रहे हैं जहां एक तरफ इस नाजुक घड़ी में शासन की तरफ से ग्रामीणों को राशन वितरण का कार्य जारी है तो वहीं दूसरी तरफ विभागीय मिलीभगत से कार्ड धारकों का नाम कटने और पुनः अंकित करने का खेल जारी है,जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं मनकापुर तहसील के विकास खंड बभनजोत के अन्तर्गत जैसे कि  हथियागढ़, केशव नगर ग्रांट  के अन्तर्गत आस पास के अलग अलग गांव में ग्रामीणों का राशन कार्ड से नाम कट जाना शासन की सबसे बड़ी लापरवाही है।कई ग्रामीण व्यक्तियों का कहना है कि मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं इस कोरोना महामारी के चलते अधिकतर कार्य बंद है सरकार के द्वारा मिल रहे राशन से गुजर बसर होता था,वो भी कट जाने की वजह से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं, लोगों का कहना है कि आवश्यक कार्यवाही कर जल्द ही गरीब परिवार की समस्या का निवारण करें।

रविवार, 9 अगस्त 2020

सरकार की नीतियों के विरुद्ध श्रमिक संगठनों का धरना प्रदर्शन

देश बचाओ दिवस के बैनर तले जुटे कई संगठन

सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

गोण्डा/ केंद्र व राज्य सरकार की जनबिरोधी नीतियों के खिलाफ 9 अगस्त 2020 को क्रांति दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियन की आयोजन समिति गोंडा के तत्वाधान में गोंडा रेलवे स्टेशन पर देश बचाओ दिवस के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता एटक के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी, आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड मीनाक्षी खरे ने किया। संचालन सीआईटीयू के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडे ने किया।धरने को किसान सभा के जिला संयोजक राजीव कुमार, एटक के जिला प्रभारी कामरेड जमाल खान, पूर्वांचल चीनी मिल के वरिष्ठ अध्यक्ष ईश्वर शरण शुक्ला, दिलीप शुक्ला मंडल संयोजक स्कीम वर्कर समन्वय समिति,भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव आशीष सिंह, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक खगेंद्र जनवादी,कामरेड राम किशोर, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन के मंडल के महामंत्री सत्यप्रकाश पांडे ने संबोधित किया। श्रमिक संगठनों के धरने का समर्थन किसान सभा, भारत की जनवादी नौजवान सभा, खेत मजदूर यूनियन ने किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री महोदय, जिलाधिकारी गोंडा को संबोधित 8 सूत्री मांगपत्र ई मेल के माध्यम से भेजा गया है।दिये गये मांगपत्र में सभी आयकर न देने वाले परिवारों को प्रतिमाह सात हजार पांच सौ रुपये छ माह तक दिये जाने,सभी को स्वास्थ सुबिधा उपलब्ध करायी जाने,सभी जरूरत मंद लोगों को दस किलो मुफ्त अनाज छ माह तक दिये जाने,मनरेगा योजना में दो सौ दिन का काम व छ सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिये जाने,सार्वजनिक क्षेत्र रेलवे बीमा, बिजली,कोयला,बैंक आदि के निजीकरण पर रोक लगाने,मंदी व श्रम कानून को अध्यादेश के  माध्यम से बदलने की साजिश पर रोक लगाई जाए। आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील रसोईया, को न्यूनतम वेतनमान के साथ अन्य सामाजिक सुरक्षा पीएफ बोनस आदि दिया जाये तथा 62 वर्ष की आयु में रिटायर करने पर रोक लगाई जाये। सभी ठेका मजदूरों को उनके ठेकेदार बदलने पर मजदूरों को नौकरी से ना निकाला जाए तथा नए ठेकेदार के साथ काम करने दिया जाए एवं समस्त बकाया वेतन का भुगतान अतिशीघ्र किया जाए। धरने में सुनीता, दाया ललित कुमार जयसवाल, मेवाराम, संतराम, रमेश कुमार, चंद्रेश कुमार, सतीश वर्मा ,गिरजेश वर्मा,दुर्गा सिंह पटेल, शहजाद अली, आकाश जनवादी, दिनेश कुमार, रामगोविंद मिश्रा, बजरंग प्रसाद सिंह,अरविंद कुमार ,जनार्दन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

ट्रेन से गिरकर बालिका की मौके पर हुई मौत


सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

मसकनवा गोण्डा- रविवार को मसकनवा रेलवे स्टेशन पर 4 बजकर 45 मिनट के आसपास ट्रेन संख्या 09040 अवध एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर  एक नौ वर्षीय बालिका की मौके पर हुई दर्दनाक मौत  परिवार बस्ती स्टेशन से ट्रेन में बैठा था। परिवार के कुछ सदस्य ऐ सी कोच में थे उन्हें देखेने के चक्कर मे बच्ची ट्रेन के दरवाजे से गिरकर ट्रेन के नीचे चली गई जिससे उसकी मौत हो गई घटना स्थल पर अपने पुलिस टीम के साथ चौकी प्रभारी मसकनवा अरुण रॉय पहुँचे जी आर पी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

 

सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

गोण्डा / स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समोराह के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।     बैठक में जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए किया जाएगा। सभी जगहों पर सुबह 09 बजे ध्वजारोहण होेगा। भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं आयोजित होगें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता , कवि सम्मेलन आदि का आयोजन डिजिटल प्लेटफार्म पर ही होगा। मंच लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

बैठक में जिलाधिकारी ने डीपीआरओ तथा नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं व प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई करा दें। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण वे सोशल मीडिया या अन्य किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से कराएं जिससे भीड़ एकत्रित न हों और सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ कार्यक्रम आयोजित हो सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों में प्रातः 009 बजे ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से होगा।

मनकापुर में जमीनी दलालो से सावधान, ये बिकी हुई जमीनों को दोबारा बिकवाते हैं


ब्यूरो रिपोर्ट

मनकापुर गोण्डा/ जमीनी विवाद को लेकर जनपद गोण्डा में अक्सर खूनी संघर्ष देखने को मिलता रहता है, कहीं न कहीं पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही न होने की वजह से ऐसे मामले जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्रकाश में आता रहता है। कुछ इसी प्रकार का जमीनी विवाद मनकापुर कोतवाली क्षेत्र का प्रकाश में आया है जहां दलालो ने सन 2009 में बिकी हुई जमीन को 2020 में एक फिर मोटी रकम का कमिसन खा कर दूसरे को टोपी पहना दी। दरअसल में 16 जून 2020 को कोतवाली मनकापुर में पीड़ित पति मोहन मिश्रा ने तहरीर देकर कोतवाल मनकापुर को अवगत कराया कि विपक्षी सं1 सुरेंद्र कुमार मिश्रा बहुत शातिर फरेबी है जिन्होंने धोखेधड़ी से विपक्षी2 उमेश कुमार श्रीवास्तव की जमीन जिसका गाटा संख्या 379 है मेरे हाथों बिकवा दी कहीं और कि जमीन दिखा कर, किंतु उक्त गाटा संख्या की जमीन 2009 में ही उद्दोग भवन को उमेश श्रीवास्तव द्वारा बेची जा चुकी थी। पीड़ित पति मोहन मिश्रा ने कोतवाल से आग्रह की कि महोदय उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
लेकिन आज महीनों बाद पीड़ित ने INDIA KI AAWAJ GONDA न्यूज़ से बातचीत के दौरान बताया की मनकापुर कोतवाली द्वारा दो-चार बार मुझे कोतवाली पर बुलाया गया किंतु कोई कार्यवाही नही हुई। पीड़ित न्याय के लिए दरबदर भटकने को मजबूर।।

घर में चोरी करने के प्रयास में गये दो चोर हुए गिरफ्तार

घर में चोरी करने के प्रयास में गये दो चोर हुए गिरफ्तार



सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

खोडारे गोण्डा / थाना स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बभनजोत राकेश कुमार सोनी पुत्र हरिशंकर सोनी  ने  लिखित सूचना दिया कि  घर मे बीती रात को दो चोर उनके घर मे चोरी करने  के लिए घुसे थे किंतु दरवाजे के खटखटाने की आवाज सुनकर परिजनों के जागने पर चोरों को परिजनों  द्वारा ही पकड़ लिया गया,जिसकी सूचना थाना स्थानीय पर उनके द्वारा दी गयी जिस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पे जाकर उनको गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने उसी रात मेंआर बी भारत गैस एजेंसी बभनजोत में भी चोरी करने की बात कुबूली व चोरी का माल भी बरामद किया गया,गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय गोण्डा को ले जाया जा रहा है। गिरफ्तार युवक अभियुक्त अनीस के पास से सोनी कैमरा 3 प्लास्टिक की थैली जिसमे 01 में 70₹,दूसरी में216₹ व तीसरी में 210 ₹ और एक सैमसंग का काले रंग का सादा फ़ोनऔर अभियुक्त आदम के पास से 5000₹ नगद व एक सैमसंग का काले रंग का सादा फ़ोन।गिरफ्तार आरोपी ,आदम खान शेर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ग्राम पिकौरा थाना खोडारे जनपद गोण्डा और दूसरे आरोपी
अनीस पुत्र सिद्दीक अहमद निवासी ग्राम बकवा दरगाह थाना खोडारे जनपद गोण्डा के है  गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज सत्येन्द्र वर्मा, का0धर्मवीर सिंह ,नितिन यादव  रहे ।इस बावत प्रभारी निरीक्षक खोडारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

बुधवार, 5 अगस्त 2020

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का हुआ शिलान्यास



रिपोर्टर-लवकुश कुमार गोण्डा

बभनजोत गोण्डा - आज अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी जा रही है. आज देश में इसको लेकर जश्न का माहौल है , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राम भक्ति वाले इन गानों में राम की महिमा, राम मंदिर के निर्माण और पीएम मोदी द्वारा मंदिर का शिलान्यास किए जाने जैसी तमाम बातों का वर्णन किया गया है.श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में देशवासियों की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास के
इस ऐतिहासिक क्षण मे अपने गांव सैदापुर के मंदिर पर 301 गौरा विधानसभा सभा प्रभात वर्मा जी और बाबा श्री राम शरण दास ग्राम मन्नीजोत व श्री बृजमोहन ग्राम सैदापुर के साथ सम्मिलित हुआ जो कि, सन 1992 में मंदिर आंदोलन में कार्यसेवाक के रूप में 21 दिन बरेली जेल में सजा काटे थे और इस शुभ अवसर पर लोगों में खुशी की लहर विधायक जी ने लोगो मे मिठाइयां बांटी।और वँहा पर लोग मौजूद रहे बाबा अभिलाख दाश, धरम राज चौधरी, विक्रम वर्मा, दीपक, लवकुश, बलराम, झिनकान चौधरी, प्रेमचन्द्र, राम नयन,दीपक,गांव के सभी लोगो के सहयोग से उद्घाटन समारोह का उत्सव मनाया गया।

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

डॉ कैप्टेन लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि स्मृति सभा का किया गया आयोजन


सवांददाता-लवकुश कुमार गोण्डा

मसकनवा गोण्डा। भारत की जनवादी नौजवान सभा व उप्र खेत मजदूर यूनियन के तत्वाधान में सरकारी स्वास्थ सेवाओं को मजबूत करो नारे के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा कैप्टन लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि मसकनवा बाजार में मनायी गयी। इस अवसर पर उनकी याद में एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा सिंह पटेल व संचालन गिर्जेश वर्मा ने किया।सभा के पूर्व उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।सभा को संबोधित करते हुये उप्र खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजन समिति के सदस्य खगेन्द्र जनवादी ने कहा की डा कैप्टन लक्ष्मी सहगल आजादी के आंदोलन में आजाद हिंद फौज की रानी लक्ष्मीबाई रेजीमेंट की कैप्टन थी।आजादी के बाद एक डॉक्टर के तौर पर पूरी उम्र गरीब लोगों का मुफ्त इलाज किया।कानपुर शहर में मम्मी नाम से विख्यात कैप्टन लक्ष्मी सहगल महिला आंदोलनों की अग्रणी नेता रही।जनवादी नौजवान सभा के जिला कमेटी सदस्य सुनील गौड़ ने कहा की डा कैप्टन लक्ष्मी सहगल सार्वजनिक स्वास्थ सेवाओं को मजबूत करने और स्वास्थ को खर्च न समझकर सेवा समझने की उन्होंने हमेशा वकालत की।सभा के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित छ सूत्री मांगपत्र विकास खंड छपिया मुख्यालय पर एडीओ पंचायत अनंत कुमार को सौंपा गया। दिये गये मांगपत्र में सरकारी स्वास्थ सेवाओं को मजबूत कर इसे खर्च न समझकर सेवा के रूप में लिये जाने,सभी को निशुल्क सार्वजनिक स्वास्थ व देखभाल की व्यवस्था दिये जाने,आगामी छ माह तक सभी व्यक्तियों को दस किलो राशन प्रतिमाह दिये जाने, आयकर से बाहर आने वाले सभी परिवारों के खाते में छ माह तक सात हजार पांच सौ रुपये भुगतान किये जाने, मनरेगा योजना में दो सौ दिन का काम दिये जाने, श्रम कानूनों, आवश्यक वस्तुओं, बिजली कानून के लिये जारी अध्यादेश वापस लिये जाने की मांग शामिल है।इस मौके पर आशा कर्मचारी यूनियन के मंडल संयोजक श्याम बरन पांडेय, शहजाद अली, मैराज शेख, आशीष पांडेय, अंकित कुमार, पीसी गुप्ता, अमित यादव, भोला पांडेय, आशुतोष गुप्ता, मो सुहेल आदि शामिल रहे।

सोमवार, 20 जुलाई 2020

भारत की जनवादी नौजवान सभा की बैठक सम्पन्न

सवांददाता -लवकुश कुमार गोण्डा
मसकनवा गोण्डा। गोण्डा भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) जिला कमेटी की बैठक छपिया कैम्प कार्यालय पर सोमवार को सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता शहजाद अली व संचालन जिला सचिव आशीष सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुये संगठन के प्रदेश सचिव सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा की केंद्र व प्रदेश की सरकार देश के नौजवानों, छात्रों, मजदूरों, किसानों के साथ धोखा कर रही है।एक तरफ जंहा सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में असमर्थ साबित हो रही है वंही निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।प्रदेश सचिव ने कहा की जनवादी नौजवान सभा सरकार की जनबिरोधी नीतियों का विरोध करेगी।संगठन के पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव खगेन्द्र जनवादी ने कहा की सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी दिनों दिन बढ़ती जा रही है।शिक्षा का पूरी तरह बजारीकरण किया जा रहा है। बैठक में आगामी 23 जुलाई को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन लक्ष्मी सहगल की स्मृति दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। तथा आगामी, 6 अगस्त को निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करने तथा 9 अगस्त को विभिन्न जनसंगठनों के साथ विरोध प्रदर्शन करने, 15 अगस्त को संगठन के ब्रांच कमेटियों में झंडारोहण कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में वर्ष 2020 की सदस्यता के लिये छपिया, महमूदपुर, माडा, ककरघटा, भोपतपुर, खपरीपारा, ककरघटा, गडरही, सुमेरपुर,खालेगांव, तेजपुर ग्राम पंचायतों में 25 जुलाई से 14 सितम्बर तक एक हजार सदस्यता करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में सतीश वर्मा, विनोद सिंह,खगेन्द्र जनवादी , मैराज शेख, गिर्जेश वर्मा, आकर्श, आशीष पाण्डेय, अनिल मौर्या, सीमांत कुमार उपस्थिति रहे।

रविवार, 19 जुलाई 2020

लॉक-डाउन में बाजार का शोरगुल थमा, गलियों में सन्नाटा


सवांददाता लवकुश कुमार गोण्डा।

इटियाथोक गोण्डा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित सप्ताह में दो दिनों के लॉक-डाउन के पहले दिन कस्बा व बाजार इटियाथोक में व्यापक असर देखने को मिला। दुकानों के बंद होने के साथ ही बाजार में शोरगुल थमा रहा, वहीं मोहल्लों की गलियों में सन्नाटा रहा। कुछ ही लोग बहुत जरूरी काम से ही घरों के बाहर निकले।बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने समझाकर वापस घरों को भेजा। इधर, बाजार में कुछ दुकानें खुली मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बंद करा दिया। बीते शनिवार देर रात तक पुलिस के वाहनों ने गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को लॉकडाउन होने का संदेश दिया था। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद लोगों ने प्रशासन की इस आदेश का पूर्ण समर्थन किया।शोरगुल और रौनक से गुलजार रहने वाला मुख्य  बाजार, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर चौराहा, में रविवार दोपहर सन्नाटा पसरा रहा। अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस गश्त करती दिखी। लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखी गईं मेडिकल की दुकानों में लोगों ने दवाएं खरीदी। पुलिस कर्मियों को मुख्य बाजार में दुकानों पर नजर रखने के लिए बाजार के सभी मोर्चो पर तैनात किया गया है। 
शिक्षक नेता अरुण वर्मा ने वृक्षारोपण के साथ सैनेटाइजर और मास्क बांटकर मनाया जन्मदिन

सवांददाता रामसुभावन वर्मा 
 मसकनवा गोण्डा / अपने जमाने के क्रांतिकारी छात्र नेता तथा वर्तमान शिक्षक नेता श्री अरुण प्रकाश वर्मा बब्लू जी ने अपना जन्मदिन वैश्विक महामारी करोना को देखते हुए बहुत ही साधारण और अनूठे तरीके से मनाया।
हर बार की तरह इस बार भी अरुण वर्मा जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और परिवार के साथ अपने निज आवास गोन्दहा (खजुरी) पर वृक्षारोपण किया उसके बाद अपने कम्पोजिट विद्यालय बखरौली में समस्त स्टाफ और स्थानीय लोगों के साथ सैनिटाइजर और मस्क वितरण के बाद वहां पर भी अनेकों सम्मानित प्रबुद्धजनों और शुभचिंतकों के साथ वृक्ष लगाए।
श्री वर्मा और समस्त कर्मचारी पहले से भी विद्यालय में बहुत से वृक्ष लगाकर प्रकृति के पर्यावरण सुरक्षित करते हुए हरा भरा रखने का कार्य वर्षों से कर रहे हैं।
श्री वर्मा ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का गहना है जब तक धरा पर वृक्ष है तब तक ही  जीवन है सबको वृक्षा लगाकर पृकृति के कर्ज को उतारना है इसलिए सब लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगायें!

मसकनवा में अरुण वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर महेक जेण्स पार्लर पर दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मिलकर केक काटकर जन्मदिन मनाया इस अवसर पर युवा सपा नेता विक्की मिश्रा जी, सिद्धार्थ सिंह जी, अवधेश शर्मा जी ,अजय सिंह जी, राम सुभावन वर्मा जी पत्रकार ,संजय यादव जी पत्रकार, जमुना प्रसाद वर्मा जी, सुरजीत वर्मा पिंटू जी, जटाशंकर पाण्डेय जी, लकी पाण्डेय जी, विकास गौतम विक्की जी, सुनील वर्मा जी,सोनू संतोष वर्मा, शसांक सिंह जी, पवन शर्मा जी, ओमप्रकाश शर्मा जी, विनोद वर्मा जी, आदि लोगों ने मौजूद रहे।
उसके बाद अरुण वर्मा ने समस्त सम्मानित साथियों के द्वारा दिये गये स्नेह, प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है और कहा कि मैं आप सभी के स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूँ।

शनिवार, 18 जुलाई 2020

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का साथ छोड़कर, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

सवांददाता -लवकुश कुमार गोण्डा
गोंडा :  विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा  के सैकड़ों कार्यकर्ता  भारतीय जनता पार्टी  का साथ छोड़कर   समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।  समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में आने का स्वागत करते हुए बताया कि आज अपने विधानसभा क्षेत्र कटरा बाजार के ग्राम सभा कोटिया मदारा में जाकर मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर का  दर्शन करने के पश्चात लोगों से मिला जिसमे तमाम लोग  भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की तथा अपनी सदस्यता की  तथा 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया,तथा श्री दुबे ने साथ ही साथ कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लोगो को जागरूक किया व  सभी ग्रामवासियो को पार्टी तथा मेरे प्रति आस्था व विश्वास जताने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

मैं भी आप लोगो को विश्वास दिलाता हूं कि हमेशा अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न करता रहूँगा वही कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी जताते  हुए कहा कि हम लोगों ने जिस विश्वास पर भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था।उस विश्वास पर भारतीय जनता पार्टी खरी नहीं उतरी  हम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया था कि क्षेत्र का विकास होगा कानून व्यवस्था सुधरेगी क्षेत्र में अमन-चैन भाईचारा बना रहेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।विकास तो नहीं हुआ लेकिन विकास को  फर्जी एनकाउंटर में मार दिया  गया।

इस मौके पर मौजूद ब्रह्म सहाय शुक्ला लाल बिहारी सरपंच पंडित प्रहलाद रामायणी राजू शुक्ला ब्रिजेश शुक्ला  लेखराज यादव बलराम यादव स्माइल बैध  आनंद शुक्ला शुभम तिवारी राम अछैवर तिवारी जगत नारायण शुक्ला पंडित बेनी माधव शुक्ला पंडित  राम तेज शुक्ला  पंडित लाल   बच्चा शुक्ला पंडित  लाल माधव शुक्ला जग प्रसाद शुक्ला भोला नाथ अवस्थी चुनमुन शुक्ला  मनीष सिंह विकास सिंह तपन कुमार सिंह पहलवान सिंह रामकुमार सिंह वीरेंद्र सिंह राम समोखन चौहान दैलू चौहान श्री पाल चौहान गंगा नेता हरिद्वार यादव दयाराम यादव राजेश यादव राम कुमार अवस्थी सरवन अवस्थी बच्चा नाथ शुक्ला कृष्ण कुमार शुक्ला शेष नारायण शुक्ला सोनू शुक्ला बबलू शुक्ला गोलू शुक्ला दीनानाथ अवस्थी दीप नारायण शुक्ला शिव सहाय शुक्ला त्रियुगी नारायण शुक्ला  बृजेश शुक्ला राघवेंद्र अवस्थी श्याम नारायण अवस्थी उदय राज अवस्थी भरत लाल तिवारी डॉक्टर रामगोपाल श्रीवास्तव संपूर्णानंद शुक्ला गीतानंद शुक्ला मुन्ना शुक्ला श्यामू शुक्ला रामू शुक्ला काली प्रसाद शुक्ला अयोध्या प्रसाद शुक्ला उपेंद्र शुक्ला पटनेश्वरी प्रसाद शुक्ला  त्रियुगी नारायण तिवारी गणेश दत्त तिवारी ज्वाला प्रसाद शुक्ला मायाराम तिवारी जग प्रसाद मौर्या भगवान प्रसाद तिवारी अंगद शुक्ला व छेत्र  के काफी युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कभी भी जानलेवा हो सकता हैं निर्माणाधीन पुलिया

सवांददाता -लवकुश कुमार गोण्डा
बभनजोत गोण्डा। जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार की मनमानी से मसकनवा गौरा चौकी मार्ग हथियागढ़ का नहर का  निर्माणाधीन पुलिया किसी दिन जानलेवा हो सकता है ठेकेदार व अफसर कुंभकरणी नींद ले रहे हैं आपको बताते चलें प्रेम नगर चौराहा के पास मुख्य मार्ग को सड़क से जोडने वाली नहर का पुलिया निर्माणाधीन पड़ी है।इस पुलिया के पूरी तरह से निर्माण ना होने से कई वाहन गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसी तरह धींगामुश्ती होती रही तो इस वर्ष बरसात में यह समस्या विकराल हो जाएगी क्षतिग्रस्त पुलिया किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।उल्लेखनीय है कि हथियागढ़ मसकनवा गौरा चौकी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर एक पुलिया को काफी समय से निर्माण कराया जा रहा है जो दिन बा दिन क्षतिग्रस्त होती जा रही है। एक औसत के अनुसार इस सड़क से प्रतिदिन तीन - चार हजार वाहन आवागमन करते हैं। शाम होते ही यहां अधेरा छा जाता है। पुलिया पर सड़क का निर्माण ना होने से बरसाती पानी के कीचड़ से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में यहां कई वाहन गिर चुके हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारी भी इस मार्ग से आवागमन करते हैं लेकिन कोई कर्मचारी इसका हल नहीं निकाल रहे।

गल्ला व्यवसायी अपहरण काण्ड के 25-25 हजार के पुरस्कार घोषित आरोपी गिरफ्तार

सवांददाता -लवकुश कुमार गोण्डा  । पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त को लगी गोली, घटना में अल्टो कार, अपहृत का मोबाइल फोन व अवैध तमंचा कारतूस भी बर...