लॉक-डाउन में बाजार का शोरगुल थमा, गलियों में सन्नाटा
सवांददाता लवकुश कुमार गोण्डा।
इटियाथोक गोण्डा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित सप्ताह में दो दिनों के लॉक-डाउन के पहले दिन कस्बा व बाजार इटियाथोक में व्यापक असर देखने को मिला। दुकानों के बंद होने के साथ ही बाजार में शोरगुल थमा रहा, वहीं मोहल्लों की गलियों में सन्नाटा रहा। कुछ ही लोग बहुत जरूरी काम से ही घरों के बाहर निकले।बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने समझाकर वापस घरों को भेजा। इधर, बाजार में कुछ दुकानें खुली मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बंद करा दिया। बीते शनिवार देर रात तक पुलिस के वाहनों ने गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को लॉकडाउन होने का संदेश दिया था। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बाद लोगों ने प्रशासन की इस आदेश का पूर्ण समर्थन किया।शोरगुल और रौनक से गुलजार रहने वाला मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, हनुमान मंदिर चौराहा, में रविवार दोपहर सन्नाटा पसरा रहा। अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस गश्त करती दिखी। लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखी गईं मेडिकल की दुकानों में लोगों ने दवाएं खरीदी। पुलिस कर्मियों को मुख्य बाजार में दुकानों पर नजर रखने के लिए बाजार के सभी मोर्चो पर तैनात किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें