महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके 1012 वीं जयन्ती मनाया गया।
रविवार, 21 फ़रवरी 2021
एकजुट हो पिछड़ा समाज:अरुण राजभर
शनिवार, 6 फ़रवरी 2021
किसानों के संगठन ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
किसानों के संगठन ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
राष्ट्रपति को संबोधित दिए गए मांग पत्र में किसान विरोधी तीनों काला किसी कानून तत्काल वापस लिए जाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देते हुए किसानों के लिए कृषि बिल में शामिल किए जाने, श्रम कानूनों में हुए संशोधनों को वापस लिए जाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी हाथों में बेचना बंद किए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्त आवाहन पर हो रहे प्रदर्शन को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी चौकन्ना दिखा। सुबह से ही प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई व संगठन के पदाधिकारियों की घेराबंदी शुरू की गई। थाना अध्यक्ष छपिया से भारतीय किसान यूनियन, भारत की जनवादी नौजवान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता होने के बाद भोपतपुर बाजार में तहसीलदार मनकापुर मिश्री सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष नौशाद खान, जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा, भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष दुर्गा सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक खगेन्द्र जनवादी, मैनुद्दीन, सिराज अहमद, सतीश वर्मा, सुनील गौड़, शहजाद अली, गंगाराम भारती, गिरिजेश वर्मा, लवकुश कुमार, रंजीत भारती, अमित यादव, राजेश कुमार, संवारे, कमलेश,राजकुमार विश्वकर्मा विनय कुमार सहित भारी संख्या में तीनों संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविवार, 20 दिसंबर 2020
जंगल को वीरान करने में लगे वन माफिया
जंगल को वीरान करने में लगे वन माफिया
सादुल्लानगर रेंज में हरियाली के सीने पर लापरवाहों का चल रहा आरा...
मसकनवा गोण्डा।वन में वृक्षों का वास रहने दो, झील झरनों में सांस रहने दो। वृक्ष होते हैं वस्त्र जंगल के छीन मत ये लिबाज रहने दो। वृक्ष पर घोंसला है चिड़िया का, तोड़ मत ये निवास रहने दो.। हरियाली के सीने पर लापरवाहों का आरा चलने के बाद कवि के मुख से निकली यह पंक्तियां हरे पेड़ों की व्यथा को कहती है। कुछ ऐसी ही व्यथा जिलों के सादुल्लानगर रेंज के चमरुपुर व मद्दों बीट अंतर्गत आने वाले के उन क्षेत्रों हजारों हरे पेड़ों की भी है, जो आए दिन लकड़कट्टों के आरों से गिराए जा रहे हैं। जिले में अवैध कटान तेजी से किया जा रहा जिस पर न तो वन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ही अंकुश लगा पा रहा है। क्षेत्र अब ठूंठ में तब्दील होते जा रहे हैं आर्थिक लाभ के कारण क्षेत्रों पेड़ो का कटना बदस्तूर जारी है। पेड़ों के लगातार कटान से जहां एक ओर पक्षी गान तक शांत हो गया है,वहीं गौरैया के विलुप्त होने के बाद अब आम जीवों की भी बारी आ चुकी है, पर जिम्मेदार खामोश है। जानकारों की माने तो पेड़ों के अंधाधुंध कटान से वातावरण में प्रदूषण घुलता जा रहा है। यदि अब भी न चेते तो वह दिन दूर नहीं सांस लेने के लिए भी लोग आक्सीजन को तरसेंगे।’
अवैध कटान के मामले में सुर्खियों में रहने वाला क्षेत्र
बताने की बात नहीं जिले का वन रेंज सादुल्लानगर क्षेत्र पेड़ो के कटान के मामले अक्सर सुर्खियों में रहता चला आया है क्षेत्र के चमरुपुर व मद्दों बीट के कमालपुर मल्हीपुर,हथियागढ़,ककरघटा,घनश्यामपुर,मसकनवा आदि क्षेत्र में पेड़ कटान के मामले में कई गुना आगे पहुंच गए है। खोडारे क्षेत्र भी इसमें पीछे नहीं है यूकेलिप्ट्स के आड़ में खाकी या वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ों का कटान होता ही रहता है।विदित हो कि बीते बृहस्पतिवार को साo रेंज के कुबरी मुबारकपुर जंगल से कुछ ही दूरी पर दर्जनों हरे सागौन के पेड़ को ठेकेदार द्वारा कटवा दिया गया वन दारोग़ा व वन रक्षक को कटान के बारे में जानकारी भी दी गयी लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ लेकिन अब वहां हरे भरे खड़े पेड़ के स्थान पर बचे पेड़ के ठूंठ कटान की गवाह देने व वन विभाग के अधिकारियों के उदासीनता के बारे में उच्चधिकारियों इंतजार में अब भी बचे हैं।पेड़ों का कटान होने से सुनाई देने वाली चिड़ियों की चहचहाहट भी गायब होने लगी है। इतना ही नही शाम होते हैं मसकनवा गौराचौकी मार्ग व मसकनवा बभनान मार्ग पर लकड़ी से लोड पिकअप फर्राटे भरते रहते है लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे रहते हैं।यदि क्षेत्रों में वन विभाग की उदासीनता इसी तरह रही तो पेड़ों की संख्या कम होती चली जाएगी और वह दिन दूर नहीं जब न वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड रह जाएगी और न ही उसका शोधन करने को वृक्ष रह जाएंगे।
मंगलवार, 15 दिसंबर 2020
किसानों के समर्थन में शुक्रवार को निकेलगी किसानो की विशाल रैली
किसानों के समर्थन में शुक्रवार को निकेलगी किसानो की विशाल रैली.....
लवकुश कुमार (ब्यूरो गोण्डा)
भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा गोण्डा
गोण्डा: पिछले कई हप्तों से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार 18 दिसंबर को गोण्डा के मसकनवा नहर पुल से छपिया ब्लॉक तक किसानों की विशाल रैली। भाकियू जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि किसान विरोधी कानून को वापस लिए जाने के किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य के साथ लगभग सैकड़ो की संख्या में शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाली जाएगी।साथ विकासखंड अधिकारी छपिया को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली मंडलाध्यक्ष नौशाद खान के आदेशानुसार निकाली जाएगी।
बुधवार, 11 नवंबर 2020
कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत
कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत
मंगलवार, 10 नवंबर 2020
रक्षक ही बने हैं भक्षक, हरियाली पे चल रहा आरा
रक्षक ही बने हैं भक्षक, हरियाली पे चल रहा आरा
सरकार के मंसूबे पर पानी फेर रहा मद्दों बीट का वन रक्षक.
गोण्डा। एक तरफ सरकार लाखों करोड़ों रुपये खर्च पर बृक्षारोपण कर रही है तो वही दूसरी तरफ वन रेंज सादुल्लानगर के क्षेत्र के चमरूपुर मद्दों बीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में वन रक्षको के संरक्षण से हरे सागौन के पेड़ों पर धडल्ले से लकड़ी माफियाओं का चल रहा हैं आरा।
बताते चले कि दिन प्रतिदिन वन विभाग के अधिकारियों के सह पर क्षेत्र में अवैध कटान होती रहती है।
जिम्मेदारो को सूचना देने पर न ही जिम्मेदार अधिकारी पहुँचते है और न ही कोई कार्यवाही की जाती हैं।
जंगल में पेड़ से लटकती मिली इंसानी खोपड़ी।
जंगल में पेड़ से लटकती मिली इंसानी खोपड़ी......
सवांददाता-सतीश वर्मा गोण्डा।
आसपास के इलाके में मच हड़कंप।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाई।
मनकापुर कोतवाल ने बताया कि उक्त खोपड़ी वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांंव के रहने वाले 36 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र मिश्रीलाल यादव की है।
परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह 05 मई 2020 से अपने घर से गायब था।
गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित टिकरी जंगल में पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम बुलाई है। कोतवाली पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
जिले की मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी जंगल के रामगढ़ डांगिया में पेड़ से लटकती इंसानी खोपड़ी मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे मनकापुर कोतवाल केके राणा ने बताया कि उक्त खोपड़ी वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांंव के रहने वाले 36 वर्षीय जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र मिश्रीलाल यादव की है।
उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह 05 मई 2020 से अपने घर से गायब था। इस बावत सूचना वजीरगंज पुलिस को दी गई थी। मृतक जितेन्द्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
उसने पहले भी घर में फांसी लगाने की कोशिश की थी। बहरहाल जब तक फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी। मनकापुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
गल्ला व्यवसायी अपहरण काण्ड के 25-25 हजार के पुरस्कार घोषित आरोपी गिरफ्तार
सवांददाता -लवकुश कुमार गोण्डा । पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त को लगी गोली, घटना में अल्टो कार, अपहृत का मोबाइल फोन व अवैध तमंचा कारतूस भी बर...
-
शिक्षक नेता अरुण वर्मा ने वृक्षारोपण के साथ सैनेटाइजर और मास्क बांटकर मनाया जन्मदिन सवांददाता रामसुभावन वर्मा मसकनवा गोण्डा / अपन...
-
बड़े भाई ने धारदार हथियार से छोटे भाई को घायल कर स्वयं लगाया फांसी, हुई मौत....! थाना छपिया क्षेत्र के अंतर्गत हुई घटना के संबंध में क...









