किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस ले योगी सरकार, हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला-ओमप्रकाश राजभर.....
गोण्डा एजेंसी
पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों से नाराज़ दिखे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर
राजभर ने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर कड़ी नाराजगी जताई
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम राजभर उर्फ पप्पू राजभर ने किया
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव तुलसीराम राजभर ने किया।
गोंडा। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की समीक्षा बैठक स्वर्गीय राम औतार सिंह इंटर कालेज केशवनगर पश्चिमी गोंडा में आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिन के सपने दिखाकर पिछड़ों तथा दलितों के साथ छल किया है श्री राजभर ने मंहगाई पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज आलू के दाम 40 रूपए किलो तथा दाल की कीमत भी पहले से दो गुने दामों पर बेचा जा रहा है ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार पराली जलाने पर किसानों को जागरूक करने के बजाय किसानों पर मुकदमे दर्ज कर रही है और किसानों को जेल भेज रही है इसपर हम चुप नहीं बैठेंगे श्री राजभर ने कहा कि सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेती है तो वह लखनऊ में किसानों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे,श्री राजभर ने कहा कि जिस तरह सरकार कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए तरह तरह से लोगों को जागरूक कर रही है उसी प्रकार किसानों को भी जागरुक करने की आवश्यकता है ,बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम राजभर उर्फ पप्पू राजभर ने किया
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव तुलसीराम राजभर ने किया।
समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ पप्पू राजभर, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी राम लौटन पटेल, रजिया बानो, शुभम श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर राजभर, जिला महासचिव नरसिंह राजभर, नन्हे राजभर,राम निवास राजभर, पुजारी राजभर,बृजेन्द्र पटेल, अशोक वर्मा सहित कई लोगों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें